Hindi News / news / DM कुमार रवि पहुंचे दीघा घाट, गंगा नदी के जलस्तर में हो...

DM कुमार रवि पहुंचे दीघा घाट, गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी का लिया जायजा

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 18, 2019, 9:55:18 AM

DM कुमार रवि पहुंचे दीघा घाट,  गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी का लिया जायजा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के कई जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी सहित कई नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पटना जिलाधिकारी कुमार रवि गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान डीएम ने दीघा घाट सहित कई घाटों का जायजा लिया. दीघा घाट पहुंच डीएम ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने बताया की दो- तीन दिनों के भीतर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, हालत अभी नियंत्रण में है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट