1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 14, 2019, 6:04:54 PM
- फ़ोटो
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। बिहार विकास मिशन के शासी निकाय की अहम बैठक सीएम संवाद में चल रही है। बैठक में राज्य सरकार के मंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव के अलावे अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं। बिहार विकास मिशन के तहत चल रही योजनाओं पर मुख्यमंत्री इस बैठक में फीडबैक ले रहे हैं। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बेंगलुरु में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। जिसके कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाए। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट