ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

15 अप्रैल से शुरू होगा जाति गणना का दूसरा चरण, पूछे जाएंगे ये सवाल

PATNA: बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण अप्रैल महीने से शुरू होने वाला है इसको लेकर तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल से बिहार में दूसरे चरण की जा

15 अप्रैल से शुरू होगा जाति गणना का दूसरा चरण, पूछे जाएंगे ये सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण अप्रैल महीने से शुरू होने वाला है इसको लेकर तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल से बिहार में दूसरे चरण की जाति आधारित गणना शुरू होगी। इस चरण में सारी जानकारी देने के बाद परिवार के मुखिया शपथ लेंगे कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है। इस दौरान इस दौरान प्रत्येक घर के मुखिया से 17 सवाल किए जाएंगे।


मिली जानकारी के मुताबिक,  जाति आधारित गणना का कार्य वही करेंगे, जिन्होंने पहले चरण में घरों और बसावटों की गिनती कर मकानों पर संख्या अंकित की है। जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के सर्वे का काम करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। इस सर्वे का काम मुख्य रूप से उन्हीं घरों में होगा, जिनकी पहले चरण के दौरान नंबरिंग हो चुकी है। नंबरिंग वाले घरों में प्रगणक पहुंच कर इनमें निर्धारित प्रश्नावली को लोगों से पूछकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। इस आधार पर ही जाति गणना के साथ ही आर्थिक और सामाजिक सर्वे का काम भी पूरा किया जाएगा।


मालूम हो कि,इसके पहले चरण के तहत घरों की गणना करके उनकी नंबरिंग की गई । अगर किसी स्थान या मोहल्ले में कोई घर छूट जाते हैं या सड़क या नहर किनारे रहने वाले परिवारों की गणना नहीं की गई है, तो इसके लिए दोषी संबंधित कर्मी या पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की भी बात कही जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित निर्देश सभी जिलों को साफतौर पर जारी कर दिया है। जिन घरों या किसी भी तरह के बसावट में लोग रहते हैं, उनकी नंबरिंग किसी भी सूरत में छूटनी नहीं चाहिए। अगर ऐसी सूचना विभाग को मिलती है, तो इसके लिए दोषी पदाधिकारी को तुरंत शोकॉज किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, दूसरे चरण में जो सवाल किए जाएंगे उसमें आपके परिवार के सदस्यों का नाम क्या है? आपके पिता या पति नाम क्या है? घर और परिवार का जो मुखिया है उससे आपका संबंध क्या है? आपकी आयु क्या है? आपका लिंग क्या है? आप शादीशुदा है या नहीं? आप किस धर्म से हैं? आपकी जाति क्या है? आप कितने पढ़े लिखे है? आप क्या करते है? इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। 


इसके साथ ही आपकी आवासीय स्थिति क्या है, आप स्थायी तौर पर रहते है या अस्थायी? आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है या नहीं? आपके पास किसी तरह के वाहन है या नहीं? आपके पास खेती लायक़ ज़मीन है या नहीं अगर है तो कितनी? आपके पास कितनी आवासीय भूमि है? आपके आय के कितने स्रोत है? इसकी भी जानकारी देनी होगी।