ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

11 मिलिट्री ऑफिसर्स हुए कोरोना पॉजिटिव, देश के सबसे साफ-सुथरे शहर में कोरोना ने दिया दस्तक

DESK: देश के सबसे सबसे साफ-सुथरे शहरों के लिए इंदौर जाना जाता है जहां एक बार फिर कोराना ने दस्तक दी है। आइआईएम में ट्रेंनिग कर रहे 11 मिलिट्री ऑफिसर्स कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।

11 मिलिट्री ऑफिसर्स हुए कोरोना पॉजिटिव, देश के सबसे साफ-सुथरे शहर में कोरोना ने दिया दस्तक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश के सबसे सबसे साफ-सुथरे शहरों के लिए इंदौर जाना जाता है जहां एक बार फिर कोराना ने दस्तक दी है। आइआईएम में ट्रेंनिग कर रहे 11 मिलिट्री ऑफिसर्स कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। मामला सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गयी है। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद  वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील लोगों से की जा रही है। वही लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की बात कही जा रही है। 


IIM इंदौर में बिजनेस मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे भारतीय सेना के 11 अधिकारी पिछले 4 दिनों में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन अधिकारियों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके थे। अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आते ही हड़कंप मचा हुआ है।


जिन अधिकारियों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इन अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि पिछले छह महीनों से 60 आर्मी ऑफिसर यहां सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे हैं।


मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 22 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इंदौर में कोरोना के 13, भोपाल में 5, रायसेन में 3 और जबलपुर में 1 नए मामले सामने आए। कोरोना को देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन का काम तेज कर लिया है। वही लोगों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। 





टैग्स