Hindi News / news / 11-12 मई को बिहार पहुंचेगा ‘असानी’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए...

11-12 मई को बिहार पहुंचेगा ‘असानी’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए किन जिलों में होगा असर..

1st Bihar Published by: Updated May 08, 2022, 8:46:06 PM

11-12 मई को बिहार पहुंचेगा ‘असानी’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए किन जिलों में होगा असर..

- फ़ोटो

PATNA : चक्रवाती तूफान असानी के 11 और 12 मई को बिहार पहुंचने की संभावना है। जिसका असर अगले 60 घंटों में देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों में तूफान के और तेज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिलेगा। खासकर बिहार के पूर्वी जिलों में इसका खासा असर हो सकता है।


चक्रवाती तूफान असानी के कारण नेपाल से सटे 13 जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रतिघंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 10 मई को ओडिशा के समुद्री तटों से टकरा सकता है। जबकि 11 और 12 मई को इसके बिहार पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार पहुंचने से पहले ही तूफान कमजोर पड़ जाएगा। बिहार के सीमाई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। यहां हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 4 दिनों तक बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।