ब्रेकिंग
बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...

महावीर मंदिर शुरू करेगा चैनल, नए साल से LIVE दिखेगी पूजा-अर्चना

PATNA : पटना के महावीर मंदिर जल्द ही चैनल शुरू करने जा रहा है. जिसके बाद 1 जनवरी से दुनिया के किसी कोने में बैठे श्रद्धालु महावीर मंदिर में होने वाली पूजा-अर्चना लाइव देख सकेंगे. इसके साथ ही अयोध्य

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : पटना के महावीर मंदिर जल्द ही चैनल शुरू करने जा रहा है. जिसके बाद 1 जनवरी से दुनिया के किसी कोने में बैठे श्रद्धालु महावीर मंदिर में होने वाली पूजा-अर्चना लाइव देख सकेंगे. इसके साथ ही अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि के पास चल रही राम रसोइ की गतिविधियां भी देख सकेंगे. 

चैनल की शुरुआत जियो कर रही है. मंदिर के पीछे और अन्य जगहों पर चैनल शुरू करने के लिए केबल बिछाने समेत अन्य तकनीकी काम तेजी से किए जा रहे हैं. 

इस बाबत आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 1 जनवरी 2020 से चैनल की शुरूआत होगी. जियो से तीन साल का करार हुआ है. चैनल चलाने के एवज में जियो  मंदिर ट्रस्ट को हर साल पांच लाख रुपये का भुगतान भी करेगी.