ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

क्रिकेट वर्ल्डकप से भारत हुआ बाहर, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया

DESK: करोड़ों भारतीय फैन्स को उस समय बड़ा झटका लगा जब विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर वो टूर्नामेंट से बाहर हो गया. सेमीफाइनल मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने बे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: करोड़ों भारतीय फैन्स को उस समय बड़ा झटका लगा जब विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर वो टूर्नामेंट से बाहर हो गया. सेमीफाइनल मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद खराब बैटिंग की. शीर्षक्रम का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और भारत ने पांच विकेट बेहद कम स्कोर पर ही गंवा दिए. आखिरकार टीम इंडिया 50वें ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वर्षा से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैं ने पहली बल्लेबाजी कर 239 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन भारत के ओपनर बैट्समैन रोहित शर्मा महज एक रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान विराट कोहली ने भी निराश किया. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा ने बनाए. उन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए 77 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज धौनी ने 50 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अब दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.      
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता