ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मंत्री पद से नवजोत सिंह सिद्धू की छुट्टी, कैप्टन अमरिंदर ने मंजूर किया इस्तीफा

CHANDIGARH: लंबे चले उठापटक के बाद आखिरकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इसे अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया है. सिद

FirstBihar
Admin
1 मिनट
CHANDIGARH: लंबे चले उठापटक के बाद आखिरकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इसे अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया है. सिद्धू ने 15 जुलाई को कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया था. 14 जुलाई को नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके राहुल गांधी को इस्तीफा भेजने की जानकारी दी थी. दरअसल सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह में कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कम सीटें मिलने का ठीकरा सीएम अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर फोड़ा था. साथ ही केंद्रीय आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी. इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में सिद्धू के विभाग बदल दिए गए थे. जिसके बाद सिद्धू ने नये मंत्रालय का कार्यभार संभालने से इनकार कर दिया था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता