ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

राजधानी रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस

DESK: रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार देर शाम लड़की अपने नाबालिग दोस्त के साथ घूमने गई थी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार देर शाम लड़की अपने नाबालिग दोस्त के साथ घूमने गई थी कि दोनों को आरोपितों ने ट्रैप कर लिया. बताया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता अपने एक दोस्त के साथ सदर थाना क्षेत्र के लालू खटाल के पास फायरिंग रेंज पहाड़ पर घूमने गई थी. घूमने के दौरान अंधेरा हो गया. इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और दोनों को डरा धमकाकर अपने कब्‍जे में ले लिया. इसके बाद नाबालिग के दोस्त को धमका मारकर भगा दिया. फिर दोनों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई. सिटी एसपी हरिलाल चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद सदर थाने में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता