ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रंगदारी नहीं देने पर रेलवे ट्रैक से बांधकर पिटाई, महिला से दुष्कर्म की कोशिश

NALANDA: CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों के हौसले बुंलद हैं. बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ नहीं बचा है. वेना थाना इलाके में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को

FirstBihar
Admin
1 मिनट
NALANDA: CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों के हौसले बुंलद हैं. बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ नहीं बचा है. वेना थाना इलाके में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को रेलवे ट्रैक से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की. हद तो तब हो गई जब बचाने आई अधेड़ की पत्नी के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म की कोशिश की. करीब 6 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने 25 हजार रुपये रंगदारी नहीं मिलने पर पीड़ित को घर से खींचकर पहले रेलवे ट्रैक से बांधा फिर हैवानियत दिखाते हुए उसे अर्धनग्न कर लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को बचाया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.   नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता