ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

MDM खाने से 30 से ज्यादा बच्चे बीमार, गया के इमामगंज पीएचसी में भर्ती

DESK: झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में MDM खाने से 30 से ज्यादा बच्चे बीमारी हो गए है. जिन्हे गया जिले के इमामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में MDM खाने से 30 से ज्यादा बच्चे बीमारी हो गए है. जिन्हे गया जिले के इमामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कुछ बच्चों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बताया जा रहा है कि प्रतापपुर प्रखंड के मोनिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने एमडीएम भोजन में छिपकली गिर गयी थी. जिसे किसी ने नहीं देखा. बच्चे जब भोजन करने बैठे तो एक बच्चे की थाली में छिपकली दिखी. तबतक कई बच्चों ने भोजन कर लिया था. भोजन करते ही बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया, और देखते ही देखते कुछ बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गया. आनन फानन में सभी बच्चों को गया के इमामगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया. इमामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रभारी ने बताया कि सभी बच्चे की स्थिति समान्य हो गया है. इधर बच्चे के परिजनों ने बताया कि इस स्कूल का बराबर यही हाल रहता है, दो दिन पहले भी खाने से मेढक मिला था लेकिन टीचर ने मामले को रफा दफा कर दिया गया था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता