ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कॉमर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन, प्रिंसिपल ने कहा छात्र अनुशासित रह कर करें अपने भविष्य का निर्माण

PATNA : कालेज आफॅ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइंस में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इंडक्शन मीट का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य प्रो० तपन कुमार शांडिल्य ने नव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : कालेज आफॅ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइंस में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इंडक्शन मीट का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य प्रो० तपन कुमार शांडिल्य ने नव नामांकित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र अनुशासन, दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत के बल पर ही अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन समिति के संयोजक प्रो. कुमार चन्द्रदीप और प्रो. सलोनी कुमार ने कहा कि व्याकित्व का सर्वांगीण विकास, सब का उदय और कल्याण करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। जबकि प्रो. राजीव रंजन ने नव नामांकित छात्रों को महाविद्यालय के सभी विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा एन. एस. एस. , एन. सी. सी. , स्पोर्ट्स तथा सांस्कृतिक गतिविधियां के साथ साथ कालेज के नियम तथा विभिन्न विभागों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह को कामर्स के विभागाध्यक्ष प्रो. इम्तियाज हसन, प्रो. बिन्दु सिंह, प्रो. शिव कुमार यादव, प्रो. मुनव्वर फ़ज़ल, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अशुतोष कुमार सिन्हा तथा छात्र संघ के अध्यक्ष विकास कुमार ने भी संबोधित किया। मंच संचालन प्रो. मंगला रानी ने किया। इस से पहले कार्यक्रम के संयोजक प्रो. के. सी. दीप तथा प्रो. मुनव्वर फ़ज़ल ने प्रधानाचार्य प्रो. शांडिल्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधा दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्रो. लक्ष्मी सिंह, प्रो. कीर्ति, प्रो. सफदर इमाम कादरी प्रो. जे. पी. गटकर, प्रो. जे. पी. यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र - छात्राएं उपस्थित थे।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता