ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

Dhoni के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रांची में जोरदार जश्‍न

RANCHI : करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन पर राज करने वाले माही यानी महेंद्र सिंह धोनी का आज 38वां जन्मदिन है. अपने हेलीकॉप्‍टर शॉट के दम पर देश-दुनिया में अमिट पहचान कायम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI : करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन पर राज करने वाले माही यानी महेंद्र सिंह धोनी का आज 38वां जन्मदिन है. अपने हेलीकॉप्‍टर शॉट के दम पर देश-दुनिया में अमिट पहचान कायम करने वाले महारथी एमएस धोनी 7 जुलाई (रविवार) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट जगत का वह सुपरस्‍टार हैं, जिसे शायद ही कोई अपनी यादों से बिसरा सकता है. धोनी की प्रशंसा करते हुए शनिवार को आइसीसी ने भी उन्‍हें निर्विवाद रूप से विरासत के तौर पर उदृत किया है. लिखा- धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं. वर्तमान दौर में जितने धोनी के प्रशंसक-मुरीद हैं, उतने ही बच्‍चे और युवा उनसे प्रेरणा लेकर अपने खेल को धार देने में जुटे हैं.

? A name that changed the face of Indian cricket ? A name inspiring millions across the globe ? A name with an undeniable legacy

MS Dhoni – not just a name! #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/cDbBk5ZHkN — ICC (@ICC) July 6, 2019
रविवार को अपने हीरो के जन्‍मदिन के मौके पर रांचीवासी जोरदार जश्‍न मना रहे हैं. यहां क्रिेकेट प्रेमियों ने अपने चहेते के लिए जबर्दस्त महफिल सजा रखी है. झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर धोनी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

झारखण्ड की शान क्रिकेटर @msdhoni को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/kU8rAWXpnx

— Raghubar Das (@dasraghubar) July 7, 2019
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता