ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जलवायु परिवर्तन पर सीएम नीतीश की ऐतिहासिक पहल, विधान मंडल के संयुक्त सदन में आज होगी चर्चा

PATNA : जनसमस्याओं पर आगे बढ़कर पहल करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से नया इतिहास रचने की तैयारी कर दी है। जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभावों को लेकर आज बिहार विधानम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : जनसमस्याओं पर आगे बढ़कर पहल करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से नया इतिहास रचने की तैयारी कर दी है। जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभावों को लेकर आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी। शनिवार की सुबह 10 बजे से नए विधानमंडल भवन के सेंट्रल हाल में संयुक्त सदन की बैठक बुलाई गई है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों सदनों के सभी सदस्य भी शामिल होंगे। स्पीकर विजय कुमार चौधरी और कार्यकारी सभापति हारून रशीद बैठक का संचालन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में जल संकट को देखते हुए उसके संरक्षण और भूगर्भ जल के इस्तेमाल को लेकर चर्चा के लिए यह विशेष बैठक बुलाई है। संयुक्त सदन की इस बैठक में सभी विधायकों और विधान पार्षदों को अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। जल संकट की समस्या पर सरकार किस तरह से काम करें, लोगों को कैसे जागरुक किया जाए। जल संरक्षण और भूगर्भ जल के इस्तेमाल को लेकर क्या नीतियां तय हों इस पर बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता