ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

खेसारी लाल यादव की Ex गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गये तेजप्रताप यादव, ऐसा क्या कह दिया कि शर्मा गई भोजपुरी एक्ट्रेस

भोजपुरी OTT रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में तेजप्रताप यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की डिनर डेट चर्चा का विषय बन गई है। लिट्टी-चोखा को लेकर तेजप्रताप की बात पर काजल शर्मा जाती हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Bhojpuri OTT Show
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bhojpuri OTT Showलालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों दूसरी दुनिया में पहुंच गये हैं. पटना में आंदोलन के फेरे में जेल की यात्रा करनी पड़ी थी. लेकिन अब एक भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ उनका वीडियो सामने आया है. भोजपुरी एक्ट्रेस को खेसारी लाल यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कहा जाता है. तेज प्रताप यादव उनके साथ डेट करते हुए दिख रहे हैं.  



दरअसल ये वीडियो है भोजपुरी इंडस्ट्री के ओटीटी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का. इस शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे  तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं और अपने अलग अंदाज की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।



शो में तेज प्रताप यादव के अलावा भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे समेत कई चर्चित कलाकार दिखाई दे रहे हैं। प्रतियोगियों के बीच होने वाली नोकझोंक, तीखे सवाल-जवाब और मनोरंजक बातचीत दर्शकों को पसंद आ रही है। शो के लगातार जारी हो रहे प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।



काजल राघवानी के साथ तेजप्रताप की डिनर डेट

शो के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी को एक डिनर टेबल पर बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में काजल राघवानी मुस्कुराते हुए तेज प्रताप से पूछती हैं, "कैसे हैं आप?"


इस पर तेज प्रताप यादव सिर झुकाकर जवाब देते हैं, "मैं ठीक हूं, आप कैसी हैं?" काजल हंसते हुए कहती हैं, "बस बढ़िया।" दोनों के बीच की यह हल्की-फुल्की बातचीत दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।



'लिट्टी-चोखा' की बात पर मुस्कुराईं काजल

बातचीत के दौरान काजल राघवानी तेज प्रताप से पूछती हैं कि आज खाने के मेन्यू में क्या खास है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि "मेन्यू आपके सामने है, लेकिन मैंने इसमें एक चीज खास तौर पर जुड़वाई है—बिहार की प्रसिद्ध डिश लिट्टी-चोखा।" 



काजल को आई शर्म

यह सुनकर काजल राघवानी खुशी जताते हुए कहती हैं कि "लिट्टी-चोखा मुझे बहुत पसंद है।" इसके जवाब में तेज प्रताप मुस्कुराते हुए कहते हैं, "तभी तो इसे खास तौर पर मेन्यू में शामिल कराया है।" तेज प्रताप की यह बात सुनकर काजल राघवानी हल्की मुस्कान के साथ शरमाती हुई नजर आती हैं। प्रोमो का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।



सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग तेज प्रताप यादव के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नाम लेकर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।



एक यूजर ने लिखा, "तेजू भइया, ये क्या बोल गए आप!" वहीं दूसरे ने लिखा, "तेजू भैया की एंट्री और उनके वीडियो कभी मिस नहीं कर सकते।" इसके अलावा भी बड़ी संख्या में यूजर्स इस प्रोमो पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता