September OTT Releases 2026: सितंबर का महीना OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर क्राइम, सस्पेंस, कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और हिस्टोरिकल ड्रामा से जुड़ी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इनमें कुछ चर्चित हिंदी प्रोजेक्ट हैं, तो कुछ साउथ और इंटरनेशनल कंटेंट भी दर्शकों को देखने को मिलेगा. अगर आप घर बैठे नई फिल्में और सीरीज देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो सितंबर में कई विकल्प मिलने वाले हैं.
द जेंटलमेन सीजन 2 - 3 सितंबर, नेटफ्लिक्स

‘द जेंटलमेन’ का दूसरा सीजन 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. सीरीज की कहानी एक अमीर परिवार और उसकी रहस्यमयी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. बाहर से शानदार नजर आने वाले इस परिवार के पीछे क्राइम और पैसों से जुड़ी कई उलझी हुई कहानियां हैं. सीरीज में क्राइम के साथ डार्क कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा.
गांधारी - 3 सितंबर, नेटफ्लिक्स

तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ भी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी. फिल्म की कहानी जॉयपुर्रा नाम के काल्पनिक शहर में रहने वाली बानी के इर्द-गिर्द है. बानी अपने परिवार के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहती है. कहानी में उसके सामने ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जहां उसके रिश्तों, हिम्मत और फैसलों की परीक्षा होती है. फिल्म में तापसी पन्नू के साथ ईश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना नजर आएंगे.
उन्मादम - 4 सितंबर, सोनीलिव

‘उन्मादम’ की कहानी पुलिस अधिकारी शेली की है, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं है और लेखक बनने का सपना देखता है. एक कहानी के लिए नए आइडिया की तलाश में वह एक पुराने केस तक पहुंचता है, जिसमें एक युवती की रहस्यमयी मौत हुई थी. इसके बाद शेली इस मामले की दोबारा जांच शुरू कर देता है. कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं.
धमाल फ्रेंचाइजी की नई फिल्म

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में एक बार फिर कॉमेडी और खजाने की तलाश की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में कुछ किरदार खजाने की तलाश में निकलते हैं, लेकिन इस दौरान उनके सामने लगातार नई परेशानियां आती रहती हैं. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता नजर आएंगे.
कोरियन कनकराजू

‘कोरियन कनकराजू’ में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. कहानी में डरावने हालात के बीच कई मजेदार घटनाएं भी सामने आती हैं. फिल्म में वरुण तेज, रितिका नायक और सत्य अहम किरदारों में हैं. इसका निर्देशन मेरलापाका गांधी ने किया है. फिल्म की OTT रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स और मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
द रिवोल्यूशनरीज - 11 सितंबर, प्राइम वीडियो

आजादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर बनी ‘द रिवोल्यूशनरीज’ 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. कहानी उस दौर की है जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था. इसमें उन युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना. सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, गुरफतेह पीरजादा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है.
घमासान - 11 सितंबर, जी5

‘घमासान’ की कहानी सत्ता और राजनीति के बीच चलने वाले संघर्ष पर आधारित है. कहानी में अलग-अलग किरदार अपने हितों को बचाने के लिए राजनीतिक दांव-पेंच खेलते नजर आएंगे. सत्ता की इस लड़ाई के बीच कहानी में टकराव और तनाव बढ़ता जाता है. फिल्म में अरशद वारसी, प्रतीक गांधी और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है.
द स्कैंडल

‘द स्कैंडल’ की कहानी पुराने दौर के कोरिया में सेट है. यह जोसॉन युग की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें प्यार के साथ राज, धोखा और चालाकी भी देखने को मिलेगी. यह कहानी फ्रेंच लेखक पियरे शोडर्लो द लाक्लो के मशहूर उपन्यास ‘ले लियेजों डांजेर्यूज’ से प्रेरित है.
यूनाबॉम्बर - 25 सितंबर, नेटफ्लिक्स

‘यूनाबॉम्बर’ असली घटना से प्रेरित कहानी है. इसमें थियोडोर जॉन काजिंस्की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे यूनाबॉम्बर के नाम से जाना जाता है. गणित में बेहद प्रतिभाशाली रहे काजिंस्की बाद में गंभीर आपराधिक घटनाओं के कारण चर्चा में आए. इस कहानी को थ्रिलर अंदाज में पेश किया जाएगा. सीरीज में रसेल क्रो और शैलेन वुडली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
डोंट बी शाय - 25 सितंबर, प्राइम वीडियो

‘डोंट बी शाय’ की कहानी 20 साल की श्यामिली यानी शाय के इर्द-गिर्द घूमती है. शाय ने अपनी जिंदगी को लेकर एक पूरा प्लान बना रखा है, लेकिन कॉलेज में कदम रखने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदलने लगती है. नए दोस्त, प्यार और बदलते रिश्तों के बीच उसे ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनकी उसने पहले कल्पना नहीं की थी. फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.





