ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

डिलीवरी के बाद 100 किलो की हो गई थी एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, सब्जीवाले और अजनबियों ने दिये ताने, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने खुलासा किया कि बेटे के जन्म के बाद उनका वजन 100 किलो तक पहुंच गया था। डिप्रेशन और बॉडी शेमिंग से जूझ रहीं समीरा की जिंदगी पति अक्षय वर्दे की सलाह से बदल गई।

महाराष्ट्र न्यूज
पति की सलाह ने बदली सोच
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए कई भावुक खुलासे किए। समीरा रेड्डी ने बताया कि बेटे हंस के जन्म के बाद वह डिप्रेशन, हार्मोनल समस्या और तेजी से बढ़ते वजन से जूझ रही थीं। हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि डिलीवरी के एक साल के भीतर उनका वजन 100 किलो तक पहुंच गया था। इस दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पति अक्षय वर्दे की एक सलाह ने उनकी सोच और जिंदगी दोनों बदल दी।


डिप्रेशन से गुजर रही थीं समीरा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद उनका नर्वस ब्रेकडाउन हो गया था। वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन और गंभीर हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही थीं। तेजी से बढ़ते वजन के कारण वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं और उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर और जिंदगी दोनों खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा, एक साल के भीतर मेरा वजन 100 किलो तक पहुंच गया था। उस समय मुझे लगा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर है।


सब्जीवाले से लेकर अजनबियों तक ने दिये ताने

समीरा ने बताया कि उस कठिन समय में अजनबी लोग भी उनके बढ़े हुए वजन पर टिप्पणी करने से नहीं चूकते थे। उन्होंने कहा कि सब्जी बेचने वाला भी उनसे पूछता था, "दीदी, आपको क्या हो गया? आप इतनी मोटी कैसे हो गईं?"कुछ लोग उन्हें पहचानकर कहते थे, "अरे, ये वही समीरा रेड्डी हैं? कभी एक्ट्रेस थीं, इन्हें क्या हो गया?" समीरा का कहना है कि उस समय ये बातें उन्हें बेहद आहत करती थीं, लेकिन आज उन्हें अपने बढ़े हुए वजन या उस दौर पर कोई शर्म नहीं है।


पति की सलाह ने बदली सोच

समीरा ने यह भी बताया कि उनके पति अक्षय वर्दे ने उन्हें एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर शुरुआत में उनका दिल टूट गया था। अक्षय ने उनसे कहा, "तुम हर किसी को जज करने के लिए दोष नहीं दे सकती, क्योंकि 'सेक्सी सैम' की इमेज तुमने खुद बनाई थी। लोगों ने हमेशा तुम्हें ग्लैमरस अंदाज में देखा है, इसलिए जब वे तुम्हें बदले हुए रूप में देखते हैं तो सवाल करना स्वाभाविक है।"


उन्होंने आगे समझाया कि दूसरों की सोच बदलने की कोशिश करने के बजाय ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए, जो इंसान को उसके वास्तविक रूप में स्वीकार करें। समीरा ने माना कि शुरुआत में यह सलाह उन्हें कड़वी लगी, लेकिन बाद में यही बात उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बन गई।


अब बॉडी पॉजिटिविटी की बन चुकी हैं मिसाल

बता दें कि 2014 में समीरा रेड्डी ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी रचाई थी। जिसके बाद समीरा रेड्डी दो बच्चों की मां बनी। बेटे हंस का जन्म 2015 में और बेटी नायरा का जन्म 2019 में हुआ। पिछले कुछ वर्षों से समीरा सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी, मेंटल हेल्थ, पोस्टपार्टम डिप्रेशन और मदरहुड जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। वह महिलाओं को खुद से प्यार करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और जीवन के कठिन दौर से मजबूती के साथ बाहर निकलने के लिए प्रेरित करती हैं।

टैग्स