ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

सुशांत सिंह राजपूत केस : सुब्रमण्यम स्वामी ने सलमान, शाहरूख, आमिर को घेरा, कहा-तीनों के दुबई कनेक्शन की जांच हो

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सक्रिय हुए सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज फिर बॉलीवुड के तीनों खानों पर तीखा हमला बोला है. स्वामी ने कहा है कि सलमान

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सक्रिय हुए सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज फिर बॉलीवुड के तीनों खानों पर तीखा हमला बोला है. स्वामी ने कहा है कि सलमान खान, शाहरूख खान और आमिर खान की संपत्ति की जांच करायी जानी चाहिये. राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कल पूछा था कि ये तीनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खामोश क्यों हैं.


स्वामी ने कहा- बाहुबली है तीनों खान
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कल ही तीनों खानों को बाहुबली की संज्ञा दी थी. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उठ सवालों के बीच तीनों खान से सवाल पूछा था. सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर पूछा है "बॉलीवुड के तीन बाहुबली सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड मामले पर चुप क्यों हैं"


तीनों खान पर आज और अधिक हमलावर हुए स्वामी
आज बॉलीवुड के तीनों खान पर सुब्रमण्यम स्वामी के तेवर और तीखे हो गये. उन्होंने सलमान, शाहरूख और आमिर की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है. स्वामी ने आज ट्वीटर पर लिखा है "तीनों खान बाहुबलियों की भारत और विदेशों, खासकर दुबई में मौजूद संपत्ति की जांच की जानी चाहिए. किसने उन्हें बंगले गिफ्ट किए? कैसे उन्होंने यह संपत्ति खरीदी? ईडी की एसआईटी, आईटी और सीबीआई द्वारा इसकी जांच होनी चाहिए. क्या वे कानून से ऊपर हैं?"


क्या स्वामी निकाल पायेंगे सुशांत की मौत का राज
पूर्व केंद्रीय सुब्रमण्यम स्वामी कई बहुचर्चित मामलों का पर्दाफाश कर चुके हैं. देश के कई बड़े लोग स्वामी के शिकार बन चुके हैं. अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में दखल दिया है. दो दिन पहले ही सुब्रमण्यम स्वामी ने ये जानकारी दी थी कि उन्होंने वकील ईशकरण सिंह भंडारी को सुशांत सिंह राजपूत मामले में तथ्यों की जांच करने को कहा है. स्वामी ने कहा था कि वे जानना चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में सीबीआई जांच की गुंजाइश है या नहीं. सवाल ये उठ रहा है कि क्या स्वामी की पहल सुशांत की मौत के पीछे के कारणों से पर्दा हटा पायेगी.