ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पश्चिम चंपारण: नरकटियागंज में मजदूर की हत्या, शव को नहर किनारे फेंका, परिजनों में मचा कोहराम

West Champaran: नरकटियागंज में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। टीपी वर्मा कॉलेज रोड में नहर के पास युवक की लाश मिलने से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इसकी सू

पश्चिम चंपारण: नरकटियागंज में मजदूर की हत्या, शव को नहर किनारे फेंका, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

West Champaran: नरकटियागंज में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। टीपी वर्मा कॉलेज रोड में नहर के पास युवक की लाश मिलने से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नोनिया टोला गांव निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। पॉकेट से मोबाइल और कुछ रुपये बरामद हुआ है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अर्जुन पासवान चूड़ा मिल में मजदूरी करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह सुबह घर से काम पर निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले परेशान हो गये और उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन जब उसका पता नहीं चला तब इसकी सूचना पुलिस को दी। लापता होने के दूसरे दिन कुछ लोगों ने नहर के पास एक शव के फेंके जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। 


शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पॉकेट से मोबाइल और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजन मामले की जांच और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।