ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

गजनी, लगान और सरफरोश जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके मैनेजर ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे।

महाराष्ट्र न्यूज
प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Pradeep Rawat Passes Away : फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में दमदार विलेन का किरदार निभाकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी। उनके निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।


प्रदीप रावत ने 4 अगस्त को अंतिम सांस ली। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की, जबकि उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।


ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे प्रदीप रावत

जानकारी के अनुसार, प्रदीप रावत पिछले पांच वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के बाद उनकी तबीयत में कुछ समय के लिए सुधार हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर दोबारा हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जा सकता है।


यशपाल शर्मा और सोनू सूद ने जताया शोक

अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्रदीप रावत… हमारे ‘गजनी’ और ‘लगान’ के देवा नहीं रहे।” उनके इस पोस्ट पर फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।अभिनेता सोनू सूद ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदीप रावत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस प्रदीप रावत भाई। आपकी हमेशा याद आएगी।”


फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी जंग’ से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्हें बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए भी व्यापक पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान की फिल्मों ‘गजनी’, ‘लगान’ और ‘सरफरोश’ में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘साई’ (2004) थी। अपने प्रभावशाली अभिनय और सशक्त नकारात्मक किरदारों के लिए प्रदीप रावत हमेशा दर्शकों की स्मृतियों में बने रहेंगे।

टैग्स