ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Elvish House Firing: भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, सट्टा ऐप प्रमोशन को बताया कारण

Elvish House Firing: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पोस्ट में बेटिंग ऐप प्रमोशन को वजह बताया गया है.

​Elvish House Firing
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Elvish House Firing: हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह हुई फायरिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भाऊ गैंग के दो गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।


गैंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने एल्विश यादव को चेतावनी देने के लिए गोलीबारी की। पोस्ट में लिखा गया है, “एल्विश ने बेटिंग ऐप का प्रमोशन कर कई घर बर्बाद कर दिए हैं। जो भी सोशल मीडिया पर सट्टे का प्रचार करता है, वह सावधान हो जाए। हम उसे कॉल या गोली के ज़रिए कभी भी चेतावनी दे सकते हैं।”


दरअसल, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई। तीन बदमाश बाइक से आए, जिनमें से दो ने 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि लगभग 10–12 राउंड फायरिंग हुई थी। घटना के समय एल्विश यादव विदेश में थे। घर पर केवल उनकी मां और केयरटेकर मौजूद थे। सौभाग्य से, इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।


एल्विश यादव के पिता ने दावा किया कि बदमाशों ने लगभग 30 राउंड फायरिंग की। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल भाऊ गैंग की पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता और फायरिंग की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता