ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1748.91 करोड़ की कमाई के साथ ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ा और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

महाराष्ट्र न्यूज
धुरंधर 2 का जलवा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह फिल्म अब दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,748.91 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।


इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर 2’ ने Pushpa 2: The Rule को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1,742.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह फिल्म केवल Dangal (₹2070 करोड़) और Baahubali 2: The Conclusion (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।


ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन भारत में 4.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,329.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा। 31वें दिन फिल्म ने विदेशों में 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 419.60 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,748.91 करोड़ रुपये हो चुका है।


फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन वीकेंड पर कलेक्शन में हल्की बढ़त दर्ज की गई। भाषाओं के अनुसार कलेक्शन की बात करें तो 31वें दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 4.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तमिल में 6 लाख, तेलुगु में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख रुपये का नेट कलेक्शन हुआ।


गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,307 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें भारत में 1,005.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन शामिल था। विदेशों में भी फिल्म ने करीब 299.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और अमेरिका-कनाडा में शानदार प्रदर्शन किया था।


टैग्स