ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बिहार के इस कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, अदालत से लगाई गुहार; जानिए.. पूरा मामला

HAJIPUR: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शुक्रवार को हाजीपुर की कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट में चल रहे आपराधिक मामले में अक्षरा सिंह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्विती

बिहार के इस कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, अदालत से लगाई गुहार; जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शुक्रवार को हाजीपुर की कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट में चल रहे आपराधिक मामले में अक्षरा सिंह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय राजेश कुमार की कोर्ट में उपस्थित हुईं। मामले की सुनवाई के दौरान अक्षरा सिंह के वकील ने कोर्ट से उनके ऊपर लगे आरोपों को खारिज करने की अपील की।


दरअसल, कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया और एक जगह बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने पर पाबंदी के बावजूद कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा हो गई थी।


कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन को लेकर 24 अप्रैल 2021 को लालगंज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में अक्षरा सिंह कोर्ट में पेश हुईं और अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को खारिज करने की अपील की।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता