ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए, कम पीने के क्या हो सकते हैं नुकसान? जानिए..

गर्मियों के मौसम में पानी पीने का महत्व बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं…जानें

Life Style
लाइफ स्टाइल
© google
Viveka Nand
3 मिनट

गर्मियों के मौसम में पानी पीने का महत्व बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, गर्मी के मौसम में एक सामान्य व्यक्ति को रोज़ कम से कम 2 लीटर (8-10 गिलास) पानी पीना चाहिए। भले ही आप ऑफिस में बैठकर काम कर रहे हों, तो भी पानी का यह मात्रा आवश्यक है। वहीं, यदि आप रोज़ाना एक्सरसाइज करते हैं या एथलीट हैं, तो आपको इससे भी ज्यादा पानी की जरूरत होती है।


गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। डॉ. सुभाष के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए, ताकि मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहे। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी यह मात्रा महत्वपूर्ण है, क्योंकि पानी की कमी से शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, पथरी, हृदय रोग, और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कब्ज और पेट दर्द। गर्मियों में डिहाइड्रेशन का सबसे अधिक खतरा रहता है, जिससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो खतरनाक हो सकती हैं। इसलिए, इस मौसम में पानी पीने का विशेष ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। अगर आप बाहर जाएं तो हमेशा अपने साथ एक लीटर पानी की बॉटल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें।


पानी शरीर के लिए जीवनदायिनी है। यह शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, किडनी की सही कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक है, और पाचन तंत्र को भी सहारा देता है। पानी कब्ज को रोकने में मदद करता है और मल त्याग को सामान्य बनाए रखता है। बिना पानी के शरीर का सही तरीके से काम करना संभव नहीं है, इसलिये इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत जरूरी है।


गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पानी पीने से न केवल शरीर की सफाई होती है, बल्कि यह शरीर के हर अंग के सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसलिए, इस गर्मी में पानी पीने का विशेष ध्यान रखें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।