ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में एक ही ट्रैक पर आ गईं दो ट्रेनें, यात्रियों के हाथ पांव फूले; ऐसे टला बड़ा रेल हादसा

Bihar News: गया-कोडरमा रेलखंड पर रेलवे की लापरवाही से एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले 14 सितंबर, 2024 को भी इसी रेलखंड पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरकर खेत में चला गया था।

Bihar News
बड़ा रेल हादसा टला
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: धनबाद मंडल के गया-कोडरमा रेलखंड पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आगे-पीछे आ गईं। हालांकि, पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूझबूझ की वजह से समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।


दरअसल, कोडरमा से पटना जा रही ट्रेन संख्या 07255 बंधुआ स्टेशन से खुलकर मानपुर स्टेशन की ओर जा रही थी। इस क्रम में देखा गया कि मानपुर पहुंचने से पहले ही मालगाड़ी उसी ट्रैक पर खड़ी थी। पैसेंजर ट्रेन पीछे से आ रही थी, लेकिन चालक की त्वरित निर्णय क्षमता की वजह से समय रहते ट्रेन को रोका गया और यात्रियों की जान को बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया।


यह कोई पहली बार नहीं है जब गया-कोडरमा रेलखंड पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। 14 सितंबर, 2024 को भी गया में एक अजीबो-गरीब घटना हुई थी, जब वजीरगंज स्टेशन और कोल्हना हॉल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के पास मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरकर खेतों में दौड़ने लगा था। 


उस समय लोको पायलट इंजन को लूप लाइन से गया की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन अचानक इंजन उनके कंट्रोल से बाहर हो गया। सौभाग्य से उस इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी और बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे प्रशासन की इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि गया-कोडरमा रेलखंड पर सुरक्षा मानकों में सुधार की तत्काल जरूरत है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता