ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

lifestyle diseases : बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान से बढ़ रहे मोटापा, डायबिटीज़ और लीवर संबंधी रोग

lifestyle diseases : शहरों की चमक-दमक भरी जिंदगी में लोग जितना आगे बढ़ रहे हैं, उतना ही अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। गलत दिनचर्या, फास्ट फूड की आदत और शारीरिक गतिविधियों की कमी अब गंभीर बीमारियों का रूप ले रही है।

लाइफस्टाइल समस्या, lifestyle diseases, मोटापा, obesity, डायबिटीज़, diabetes, फैटी लीवर, fatty liver, थायराइड, thyroid, वर्चुअल ऑटिज्म, virtual autism, बच्चों की सेहत, child health, खराब दिनचर्या, unhe
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

lifestyle diseases : मौजूदा दौर में बदलती जीवनशैली लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। खासकर शहरों में तेजी से बढ़ती सुविधाओं और आरामतलब जीवन ने जहां एक ओर सहूलियत दी है, वहीं दूसरी तरफ मोटापा, डायबिटीज़, फैटी लीवर और थायराइड जैसी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ा दिया है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, ओपीडी में आने वाले मरीजों में आधे से ज्यादा इन्हीं रोगों से पीड़ित मिलते हैं |   

आपको बता दे कि बाहर मिलने वाला तैलीय और अस्वच्छ भोजन इन बीमारियों की प्रमुख वजह है। आजकल लोग घर पर भी मैदे और प्रोसेस्ड खाने का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। व्यायाम, योग और पैदल चलना लगभग बंद हो चुका है, जिससे न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी अधिक हो  जाता है। 


बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार अब छोटे बच्चों में दिमागी बुखार, निमोनिया और वर्चुअल ऑटिज्म जैसी परेशानियाँ तेजी से देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा, हर दस में से दो से तीन बच्चों में वर्चुअल ऑटिज्म के लक्षण सामने आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण मोबाइल पर अत्यधिक निर्भरता और एकल परिवार का वातावरण है।”

डॉक्टर्स की सलाह

पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित भोजन करें| नियमित रूप से योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें| बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखकर खेल-कूद में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और समय-समय पर टीकाकरण कराएं और बच्चों की दिनचर्या का ख्याल रखें| मोटापा अब केवल एक साधारण समस्या नहीं रह गया है, यह कई अन्य बीमारियों को जन्म दे रहा है। अगर इस पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।