ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

FILM REVIEW 'पल पल दिल के पास': दिल को छू लेगी करण की एक्टिंग

DESK : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पल पल दिल के पास 20 सितंबर को सभी सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है.लोग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पल पल दिल के पास 20 सितंबर को सभी सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है.

लोग इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इसके पिछे का कारण यह है कि लोग अपने समय में सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र और सनी देओल के बेटे करण को पर्दे पर देखना चाह रहे थे. करण देओल की यह पहली फिल्म हैं और इस फिल्म के डेब्यू को लेकर करण सुर्खियों में बने हुए थे.

इस फिल्म का नाम 1973 में आई धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म 'ब्लैकमेल' के मशहूर गीत 'पल-पल दिल के पास, तुम रहती हो....' से प्रेरित है. इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने खुद किया है. यह फिल्म एक लव स्टोरी है और इस फिल्म में एडवेंचर और एक्शन का तगड़ा डोज भी है. करण फिल्म में सेहगल नाम के एक युवक के किरादर में हैं जो ट्रेकिंग कंपनी के मालिक हैं और एक्ट्रेस सहर बांबा सेठी नाम की एक लड़की की भूमिका में है जो मशहूर वीडियो ब्लॉगर हैं. 

सहर की मुलाकात करण से होती है और दोनों के बीच प्यार हो जाता है. इनकी लव स्टोरी देखने के लिए खुद थिएटर जाकर पूरी फिल्म देखनी होगी. इस फिल्म में करण और सहर ने काफी नेचुरल एक्टिंग की है. सहर पर्दे पर काफी कॉन्फिडेंट नजर आती हैं, लेकिन कॉमेडी सीन्स के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी. वहीं करण की बात करें तो इन्हें डायलॉग डिलिवरी के लिए थोड़ा और मेहनत करना पड़ेगा. फिल्म की रनिंग स्पीड अच्छी है, जो दर्शकों को बोर होने से बचाती है. इसके साथ ही फिल्म का संगीत दिल जीत लेती है.