ब्रेकिंग
बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने हेमंत सोरेन पहुंचे पटना, कुछ देर में शुरू होने जा रही एकजुटता की बड़ी बैठक

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के CM पटना पहुंच चुके हैं. सोरेन पटना पहुंचते हैं सीधा राजकीय अतिथिशाल

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने हेमंत सोरेन पहुंचे पटना, कुछ देर में शुरू होने जा रही एकजुटता की बड़ी बैठक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के CM पटना पहुंच चुके हैं. सोरेन पटना पहुंचते हैं सीधा राजकीय अतिथिशाला निकल गए. जहां वे सीधे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे. 


वहीं,  इस बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भाकपा नेता डी राजा, सीपाीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कल ही पटना पहुंच गई हैं. इसके बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पटना पहुंचे.


मालूम हो कि, विपक्षी एकजुटता की महाबैठक पटना में कराए जाने का प्रस्ताव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था. इससे पहले भी एक बार इस महाबैठक की तारीख तय हुई थी लेकिन बाद स्थगित करना पड़ा था. उस दौरान राहुल गांधी देश में नहीं थे. अब उनके आने के बाद महाबैठक की नयी तारीख तय हुई है और आज यह बैठक होने जा रही है.  

टैग्स