ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

ट्रैकमैन और लोको पायलट की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, टूटी हुई पटरी से गुजरने वाली थी उत्कल एक्सप्रेस

JHARKHAND: ट्रैकमैन और लोको पायलट की सूझबूझ से आज बड़ा हादसा टल गया। उत्कल एक्सप्रेस को समय रहते रोका गया नहीं तो ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाती। मंगलवार की सुबह सवा 8 बजे उत्कल

ट्रैकमैन और लोको पायलट की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, टूटी हुई पटरी से गुजरने वाली थी उत्कल एक्सप्रेस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: ट्रैकमैन और लोको पायलट की सूझबूझ से आज बड़ा हादसा टल गया। उत्कल एक्सप्रेस को समय रहते रोका गया नहीं तो ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाती। मंगलवार की सुबह सवा 8 बजे उत्कल एक्सप्रेस राउरकेला जा रही थी। तभी चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ टुनीया रेलवे स्टेशन के बीच पटरी टूटी हुई थी। जिसकी सूचना तुरंत ट्रैकमैन ने अधिकारियों को दी। 


जिसके बाद रेल प्रशासन ने उत्कल एक्सप्रेस के लोको पायलट को पटरी टूटे होने की सूचना दी। ट्रेन काफी स्पीड में थी लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। अचानक एक घंटे से ट्रेन के रोके जाने से यात्री भी हैरान रह गये। बाद में पता चला कि रेलवे की पटरी टूटी हुई है इसलिए ट्रैक पर काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रेन को रोका गया है। 


टूटे हुए ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन को राउरकेला के लिए रवाना किया गया। ट्रेन खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। लोग इस बात को सोच कर हैरान थे कि समय रहते पटरी टूटे होने की सूचना मिल गयी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने भगवान का शुक्रिया किया। पटरी की मरम्मत के दौरान हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन करीब एक घंटे तक ठप रहा। 


चिलचिलाती धूप में ट्रेन के रूके रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। उत्कल एक्सप्रेस के खुलने के बाद अन्य ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वही उत्कल एक्प्रेस हादसे का शिकार होने से बच गया। ट्रैकमैन और लोको पायलट की तत्परता से कई लोगों की जान बच गई। 

टैग्स