ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बाबूलाल मरांडी ने BJP में शामिल हुए 5 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग, खुद खा चुके हैं धोखा

RANCHI: जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में शामिल हुए बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. क्योंकि वह एक बार खुद धोखा खा चुके है. अगर ऐसे विधायकों पर कार्रव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में शामिल हुए बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. क्योंकि वह एक बार खुद धोखा खा चुके है. अगर ऐसे विधायकों पर कार्रवाई होगी तो विधायक पार्टी छोड़कर भागेंगे नहीं. साल के अंत तक चुनाव होने वाला है और चुनाव में जीतने के बाद भी विधायकों के भागने का खतरा बना रहता है.

पांच दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए थे विधायक

पांच दिन पहले ही भाजपा में बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी (झामुमो) , मांडु से विधायक जेपी पटेल (झामुमो), लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत (कांग्रेस ) और बरही विधायक मनोज यादव (कांग्रेस ) और भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही (नवजवान संघर्ष मोर्चा) शामिल थे. शाही ने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर लिए हैं.

मरांडी के 6 विधायक चले गए थे बीजेपी में 

2014 में जेवीएम के 6 विधायक पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. कई सालों से स्पीकर कोर्ट में इसको लेकर सुनवाई चली. लेकिन फरवरी 2019 में फैसला आ गया. विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने फैसला सुनाते हुए सभी छह विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग को अमान्य ठहराया. साथ ही जेवीएम के बीजेपी में विलय की बात को सही ठहराया था.


टैग्स