ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

झारखंड चुनाव: हाईटेक BJP ऐसे भी कराती है चुनाव प्रचार, 3 किलोमीटर पैदल चलने पर मिलते हैं 30 रुपए

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार के लिए गरीबों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन इन गरीबों को उनके मेहनत के अनुसार पैसा नहीं दे रहे हैं.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार के लिए गरीबों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन इन गरीबों को उनके मेहनत के अनुसार पैसा नहीं दे रहे हैं. एक विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपए खर्च करने वाली बीजेपी पार्टी और उनके प्रत्याशी इस समय भी गरीबों को उचित मजदूरी नहीं दे रहे हैं. भले ही यह पार्टी हाईटेक प्रचार करा रही हो, लेकिन एक सच यह भी है.

3 किमी प्रचार करने पर मात्र मिलता है 30 रुपए

सारठ विधानसभा क्षेत्र में यह शख्स  रोज 3 किमी तक बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करता है. लेकिन इसके बदले इस शख्स को मात्र 30 रुपए दिया जाता है. बनारस कापरी रोज पार्टी का कई झंडा लेकर सड़क किनारे पैदल ही प्रचार करते हैं. कापरी बताते हैं कि इस पार्टी के प्रचार करने पर चाय पानी का खर्चा निकल जाता है. लेकिन इससे पेट भरना संभव नहीं है. सारठ में चुनाव 20 दिसंबर को होने वाला है. 

प्रचार के लिए अलग-अलग तरीके

चुनाव प्रचार को लेकर सभी दल अलग-अलग तरीके अपनाती है. पार्टियों को गलता है कि इस तरह के प्रचार से लोगों को आकर्षित किया जा सकता है. प्रचार करने वाले शख्स को पार्टी अपने झंडे के रंग के कपड़ा, टोपी और झंझा मुहैया कराती है. लेकिन प्रचार करने वाले को उनका सही से मजबूरी नहीं मिल पाता है. प्रचार करने वाले गरीब कुछ खर्चा मिलने के लालच में यह सब करने को तैयार होते हैं तो यही राजनीतिक दल इसका फायदा उठाने को तैयार रहती है. यही राजनीति दलों के नेता चुनाावी सभाओं में गरीबों की भलाई की बात करते हैं. लेकिन अपने ही प्रचार में गरीबों का शोषण करते हुए नजर आते हैं.


टैग्स