ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

गिरिडीह में ट्रक मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

GIRIDIH: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को दिनदहाड़े एक ट्रक मालिक राजकुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की स

गिरिडीह में ट्रक मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को दिनदहाड़े एक ट्रक मालिक राजकुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक की पहचान बगोदरडीह के मोहंडरा निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


बताया जाता है कि राजकुमार यादव खुद अपनी ट्रक को चलाया करते थे। बगोदरडीह पेट्रोल पंप के पास वो अपनी ट्रक हमेशा लगाते थे। सोमवार को करीब 11 बजे बाइक सवार उनकी ट्रक के पास आए को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। राजकुमार के कनपटी और पेट में गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।