ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

होली से पहले बड़ा हादसा: पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां होली से पहले बड़ा हादसा हो गया है। पटाखा दुकान में आग लगने से इसमें झुलसकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हा

Jharkhand News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां होली से पहले बड़ा हादसा हो गया है। पटाखा दुकान में आग लगने से इसमें झुलसकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में कई और लोगों के झुलसने की खबर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


घटना रंका थाना क्षेत्र की है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मं भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है”।