ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दीपांकर ने कहा-लोकसभा में खा चुके है धोखा, सम्मानजक सीटें नहीं मिली तो पार्टी 12 सीटों पर लड़ेगी अकेले चुनाव

RANCHI: सीपीआई माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में धोखा खाए हुए है. इसलिए इस बार शर्त है. अगर किसी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: सीपीआई माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में धोखा खाए हुए है. इसलिए इस बार शर्त है. अगर किसी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी 12 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. 

गठबंधन हुआ तो चाहिए 5 सीट

रांची में दीपांकर ने कहा कि माले गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन अभी तक कोई वार्ता हुई है और न सीट शेयरिंग पर कोई बात किसी से हुई. अगर गठबंधन हुआ तो माले पांच सीट की मांग करेगा. इससे कम पर बात नहीं बनेगी. 

अकेले भी चुनाव लड़ने को तैयार

दीपांकर ने कहा कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो माले झारखंड विधानसभा का चुनाव वामदलों के साथ लड़ने को लेकर भी तैयार है. पार्टी 12 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. पांच चरण में चुनाव कराने पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड जैसे छोटे राज्य में पांच चरणों में चुनाव कराने के चुनाव आयोग के निर्णय अचंभित करने वाला है.  महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य का चुनाव एक दिन में खत्म हो सकता है तो झारखंड जैसे छोटे राज्य में चुनाव आयोग 5 दिनों का समय क्यों लेगा. यह समझ से परे है. बता दें कि शनिवार को जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा था कि चुनाव में वामदलों के साथ भी बातचीत होगी.