ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

लोक आस्था का महापर्व छठ: झारखंड के धनबाद में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

DHANBAD: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। छठव्रतियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने छठ घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य

लोक आस्था का महापर्व छठ: झारखंड के धनबाद में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। छठव्रतियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने छठ घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। धनबाद के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। 


अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर नजर आए। वही अलग-अलग इलाकों बनाए गये छठ घाट पर भी व्रतियों की बड़ी तादाद देखी गई। कई छठ व्रतियों ने अपने घर के छत पर भी अर्घ्य दिया।


लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बिहार और झारखंड में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। छठव्रती कल सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी और पारण का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।


आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य यानी उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठव्रती और श्रद्धालु दोपहर बाद से ही छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे। पटना सहित अन्य जिलों में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया।