ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

धनबाद में कोयला ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कोयला ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। प्रवीण राय के ऑफिस में घुसे दो अपराधियों ने हत्या की वारदात को अ

धनबाद में कोयला ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कोयला ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। प्रवीण राय के ऑफिस में घुसे दो अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। अचानक दफ्तर में घुसे दोनों अपराधियों ने प्रवीण राय के सिर में गोली मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। 


इस दौरान एक कर्मी भी घायल हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना पाथरडीह थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय चासनाला के रहने वाले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है। कोयला ट्रांसपोर्टर की हत्या क्यों की गयी इसका पता लगाने में पुलिस लगी है.