ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

बाइक के लिए दोस्त बन गया कातिल, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

BOKARO: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। पत्नी अपने पति को इधर-उधर ढूंढती रही लेकिन उसकी लाश बोकारो सदर अस्पताल में पड़ा

बाइक के लिए दोस्त बन गया कातिल, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BOKARO:  बोकारो के चास मुफस्सिल थाना इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। पत्नी अपने पति को इधर-उधर ढूंढती रही लेकिन उसकी लाश बोकारो सदर अस्पताल में पड़ा हुआ मिला। पति की लाश को देख पत्नी काफी सदमें में हो गयी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने पति के साथी सहदेव पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। 


मृतक की पहचान चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी विशेश्वर बाउरी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि उनके पति का साथी सहदेव प्रमाणिक पंचायत चुनाव में खड़ा था। चुनाव लड़ने के लिए उसने मेरे पति की बाइक को किसी बजरंग ओझा के पास यह कहकर गिरवी रखा था कि एक हफ्ते में इसे छुड़ा लेंगे। दोस्त की बातों पर विश्वास कर पति ने उसे बाइक दे दी। 


लेकिन हफ्ते गुजर गये लेकिन बाइक नहीं मिली। जब उनके पति ने सहदेव पर बाइक वापस करने का दबाव डाला तो उसके कान में जूं तक नहीं रेंगी। जिसके बाद उनके पति सहदेव के खिलाफ शिकायत करने थाने गये लेकिन अगले दिन उनकी लाश अस्पताल में मिली। मृतक की पत्नी बबीता ने पति के दोस्त सहदेव पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बाइक को लेकर उसके पति की हत्या की गयी है। 


पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। थानेदार ने जब आरोपी सहदेव को थाने पर बुलाया तो वो नहीं आया। घटना से गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों के आक्रोश को देखने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।