ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला देवघर, कारोबारी की सुरक्षा में लगे दो पुलिस कर्मी अपराधियों के साथ मुठभेड़ में हुए शहीद

DEVGHAR : इस वक्त की बड़ी खबर बाबा नगरी देवघर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों के फायरिंग से दहशत फैल गई है। शहर के पटेल चौक स्थित श्याम गंज रोड़ के अंड्डा पट्टी में ताबड़तोड़ फाय

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला देवघर, कारोबारी की सुरक्षा में लगे दो पुलिस कर्मी अपराधियों के साथ मुठभेड़ में हुए शहीद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DEVGHAR : इस वक्त की बड़ी खबर बाबा नगरी देवघर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों के फायरिंग से दहशत फैल गई है। शहर के पटेल चौक स्थित श्याम गंज रोड़ के अंड्डा पट्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग से मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। 


शनिवार देर रात हुई इस घटना की पुष्टि डीआईजी सुदर्शन मंडल ने की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मछली कारोबारी की हत्या के मकसद से फायरिंग की थी। घटना नगर थाने से महज आधे किलोमीटर पर अपराधियों ने अंजाम दिया।


शहीद होने वाले दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव है। बताया जा रहा है कि  पुराने विवाद में सुधारक झा के मुंशी पर कुछ दिनों पहले जानलेवा हमला भी हुआ था। इसके बाद एसपी ने दो सुरक्षा गार्ड मछली कारोबारी की सुरक्षा में लगा दिया था। 


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे, इस दौरान अपराधियों ले थाना प्रभारी की गाड़ी पर फायरिंग की थी जिसमें थाना प्रभारी बाल बाल बच गए थे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया । इस घटना में एक अपराधी भी बुरी तरह घायल है उसके हाथ तलवार से कट गए है।