ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में हुंकार भरेंगे मुकेश सहनी, 27 नवंबर को 'निषाद चेतना रैली' का आयोजन

DESK: 27 नवंबर को गोरखपुर में वीआईपी पार्टी निषाद चेतना रैली कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गढ़ से मुकेश सहनी हुंकार भरेंगे। इस बात की जानकारी विकास

योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में हुंकार भरेंगे मुकेश सहनी, 27 नवंबर को 'निषाद चेतना रैली' का आयोजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 27 नवंबर को गोरखपुर में वीआईपी पार्टी निषाद चेतना रैली कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गढ़ से मुकेश सहनी हुंकार भरेंगे। इस बात की जानकारी विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार निषाद आरक्षण के मुद्दे पर अडिग रहते हुए राज्य के सभी पंचायतों, जिलों अनुमंडलों में निषाद चेतना रैली आयोजित की जा रही है। उत्तरप्रदेश में 9 अक्टूबर से लगातार निषाद चेतना रैली का आयोजन किया जा रहा है।


पार्टी के संस्थापक व बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी की अध्यक्षता में निषाद चेतना रैलियों में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एवं निषाद समाज के भाई बहनों द्वारा कृत्संकल्प होकर अधिकार पाने एवं आत्मसम्मान के लिए लड़ने के लिए पूरे उत्तरप्रदेश का निषाद समाज आज वीआईपी पार्टी के साथ हैं।


इसी क्रम में 27 नवंबर को गोरखपुर में वीआईपी पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा हैं, पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी इस निषाद चेतना रैली में मौजूद रहेंगे और गोरखपुर के निषाद समाज के भाई बहनों को संबोधित करेंगे।


इसके पहले उत्तरप्रदेश में जितनी भी सरकारें बनी सभी ने निषाद समाज को ठगने का काम किया। वोट लेकर सत्ता पर तो काबिज़ हो गए लेकिन निषाद समाज का भला नहीं किया। यू कहे कि निषाद समाज को सबने ठगने का काम किया हैं।


भगवान श्री राम की नैया निषादों ने पार लगाई लेकिन आज खुद निषादों की नैया बीच मझधार में फंसी हुई हैं। वीआईपी पार्टी निषाद आरक्षण के मुद्दे पर किसी से कोई समझौता नहीं करने वाली है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वीआईपी पार्टी 165 सीटों पर अपने बलबूते लड़ेगी और अपना अधिकार लेकर रहेगी।

टैग्स