ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

6 घंटे में तीसरी बार X डाउन, दुनियाभर के यूजर्स रहे परेशान

X (Twitter) Down: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स आज सोमवार को तीसरी बार डाउन हो गया है। जिससे दुनियाभर के लोग परेशान रहे। पहली बार दोपहर 3:30 बजे के करीब आधे घंटे के लिए लाइन डाउन हुआ

X LINE DOWN
एक्स लाइन डाउन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

X (Twitter) Down: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स आज सोमवार को तीसरी बार डाउन हो गया है। जिससे दुनियाभर के लोग परेशान रहे। पहली बार दोपहर 3:30 बजे के करीब आधे घंटे के लिए लाइन डाउन हुआ था फिर शाम में 7 बजे एक घंटे तक लाइन डाउन रहा। जिसके बाद रात में 8:30 बजे फिर बंद हो गया। जिससे लोग आज परेशान रहे। 


बता दें कि जिसे लोग पहले ट्विटर के नाम से जानते थे वो आज एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हो गयी है। एक्स पर जब मैसेज पोस्ट नहीं हो रहा था तब एक साथ कई यूजर्स इसकी शिकायत करने लगे। सबसे ज्यादा अमेरिका से 18 हजार शिकायतें दर्ज करायी गयी। वही यूके से 10 हजार लोगों ने शिकायत दर्ज करायी। जबकि भारत से 3000 से ज्यादा लोगों ने इस बात की जानकारी एक्स को दी। वेबसाइट, सर्वर कनेक्शन और एप को लेकर यूजर्स ने शिकायत दर्ज की। 


बता दें कि एक्स के करीब 33 करोड़ यूजर्स दुनियाभर में हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स हैं। करीब 50 करोड़ पोस्ट हर दिन एक्स से किए जाते हैं। एक्स को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। एलन मस्क ने इसे 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर (3.84 लाख करोड़) में खरीदा था।  एलन मस्क की माइक्रो ब्लागिंग साइट 'एक्स' में एक बार फिर आउटरेज देखने को मिला है। जिसके कारण करोड़ों यूजर्स एक्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए। स्क्रीन पर 'Something went wrong. Try reloading. लिखा आने लगा। सोमवार 10 मार्च को लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है जब यूजर्स एक्स का उपयोग नहीं कर पा रहे थे।

टैग्स