ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

Falta Re-Polling: बंगाल के फलता में बंपर वोटिंग, एक बजे तक 60% मतदान

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान हो रहा है। 285 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच तक 43% वोटिंग दर्ज की गई है। पिछले मतदान में EVM गड़बड़ी और छेड़छाड़ के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया था।

पश्चिम बंगाल
:हर बूथ पर दोगुने जवान तैनात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर आज 21 मई की सुबह सात बजे से पुनर्मतदान (री-पोल) जारी है।  दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। री-पोलिंग को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सुरक्षा कर्मियों को दोगुना कर दिया है। बता दें कि पिछले महीने ईवीएम में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद फलता में मतदान रद्द कर दिया गया था। यहां कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 24 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। 


पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कुल 285 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पिछली बार 29 अप्रैल को हुए मतदान में कई गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। आरोप था कि कुछ बूथों पर EVM में भाजपा के बटन पर टेप चिपका हुआ था और अन्य कई बूथों पर EVM में छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया।


इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पहले जहां हर बूथ पर चार जवान तैनात रहते थे, वहीं अब हर बूथ पर आठ जवानों की तैनाती की गई है। फालता में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने मौखिक रूप से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी, हालांकि इसकी लिखित सूचना अब तक नहीं दी गई है। EVM में उनका नाम और चुनाव चिन्ह अभी भी मौजूद है।


29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस समय लगभग 60 बूथों पर EVM छेड़छाड़ के सबूत मिलने की बात सामने आई थी। तत्कालीन ऑब्जर्वर ने भी क्षेत्र का दौरा कर जांच की थी। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी।

टैग्स