ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शादी की खुशियां गम में बदली: ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 5 की मौत, 8 की हालत गंभीर

UP NEWS: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी। भीषण सड़क हादसे में 5 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

up news
एक साथ 5 की दर्दनाक मौत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

UP NEWS: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी। भीषण सड़क हादसे में 5 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना यूपी के चित्रकूट स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे की है। जहां बारातियों से भरी पिकअप वैन की टक्कर सामने से आए तेज रफ्तार की गाड़ी से हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारात मऊ थाना क्षेत्र के बल्हौरा से रविवार को बांदा जिले के कालिंजर के लिए निकली थी। मुन्ना की बारात में कई गाड़ियों पर सवार होकर बाराती यहां से निकले थे। वही एक पिकअप वैन में कुछ बारातियों के साथ बैंड वाले भी सवार थे। मृतक की पहचान बल्हौरा निवासी दिलावर के 27 वर्षीय पुत्र कौनैन (बाराती), 45 वर्षीय बच्चा निवासी सखौंहा (पिकअप का ड्राइवर), बल्हौरा निवासी 32 वर्षीय रामू साहू (बैंड पार्टी के सदस्य), डेरा मजरा हन्ना निवासी 36 वर्षीय दुर्गा और मऊ के सखौंहा निवासी  36 वर्षीय संतराम के रूप में हुई है। 

टैग्स