ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Waqf Protest in Murshidabad: वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसा, पुलिस पर हमला...आगजनी-पत्थरबाजी

Waqf Protest in Murshidabad: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिसकर्मियों पर हमले हुए।

 Waqf Protest in Murshidabad
वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Waqf Protest in Murshidabad: वक्फ कानून बन गया लेकिन बवाल अब भी जारी है। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर फिर हिंसा भड़की है। मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में पत्थरबाजी और आगजनी हुई है। मुर्शिदाबाद में बीते एक सप्ताह में यह दूसरी हिंसा है।


मुर्शिदाबाद समेत बंगाल के कई हिस्सों में शुक्रवार को वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन के दौरान जमकर उत्पात मचाया गया। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी। सड़क और रेल यातायात को बाधित किया गया। आक्रोशित भीड़ पुलिस से ऐसे भिड़ी कि 10 पुलिसवाले ही घायल हो गए। निमटीटा रेलवे स्टेशन पर कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे उस क्षेत्र में रेल सेवाएं बाधित हुईं। 


इस नये कानून के विरोध में सुती में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार (11 अप्रैल 2025) को जुमे की नमाज के तुरंत बाद नेशनल हाईवे 12 को जाम कर प्रदर्शन किया। जब पुलिस के जवान उन्हें एनएच से हटाने गए तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिकर्मियों पर पत्थर फेंके। इस घटना ने एनएच घंटों तक जाम रहा, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना कहना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता