ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Viral Video: नशे में धुत दूल्हे ने कर दिया ऐसा काम, दुल्हन ने वरमाला से पहले होने वाले पति को जड़ दिया जोड़दार थप्पड़; जानिए.. आगे क्या हुआ?

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली में वरमाला के स्टेज पर दूल्हे ने ऐसा काम कर दिया कि दुल्हन ने सबके सामने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है, जहां शादी के मंडप में वरमाला के स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया और फिर खूब बवाल हुआ।


दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो बरेली का है, जहां बारात लेकर पहुंचा दूल्हा अपनी शादी के दिन भी फुल नशे में था। समय से बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची और वरमाला के लिए दोनों दूल्हा-दुल्हन तैयार खड़े थे। दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाया इसके बाद दूल्हे की बारी थी लेकिन इसी वक्त बड़ा खेल हो गया। दूल्हे ने दुल्हन की जगह उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया।


इसके बाद दुल्हन बनी राधा ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी और खूब हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया। भारी हंगामें के बाद बारात बिना शादी के ही वापल लौट गई।


लोगों ने बताया कि दूल्हे के दोस्तों ने उसे अवैध शराब खरीद कर पीने के लिए दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया है। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को भी हिरासत ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के ऊपर शांति भंग करने और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।





टैग्स