ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Viral News: सावधान! कहीं आप भी अपनी गाड़ी में तो नहीं भरवा रहें पानी मिला पेट्रोल? जब कस्टमर ने बहा दिया स्कूटी का पूरा तेल..तब पता चला स्कैम!

Petrol Pump Scam Viral News: पुणे के एक वायरल वीडियो ने कई सारे सवाल खड़े कर दिये हैं। जानिये क्या है पूरा मामला।

 Petrol Pump Scam Viral News
आप भी अपनी गाड़ी में तो नहीं भरवा रहें पानी मिला पेट्रोल?
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Petrol Pump Scam Viral News: महाराष्ट्र के पुणे के एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर सवालों की लड़ी लगा दी है। वायरल वीडियो में एक महिला अपनी स्कूटी की टंकी को खोलकर पूरा पेट्रोल..पेट्रोल पंप पर ही गिरा देती है। वह दावा करती है कि पेट्रोल पंप पर उसके साथ धोखबाजी हुई है। महिला ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाया है।


वायरल क्लिप में ग्राहक का कहना है कि पेट्रोल में 80 परसेंट पानी मिलाया गया है। वायरल वीडियो पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ का बताया जा रहा है। जिसमें पेट्रोल में मिलावट की बात सामने आई है। शाहूनगर में स्थित पेट्रोल पंप से तेल भराने वाली एक महिला कस्टमर ने अपनी स्कूटी का सारा पेट्रोल, पंप पर गिरा दिया। साथ ही, उसने यह दावा किया है कि उसमें 80 परसेंट पानी मिला हुआ था। ग्राहक के मुताबिक, पेट्रोल में पानी मिला होने के कारण ही कई गाड़ियां खराब हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद अब तेल की क्वालिटी और कस्टमर की सुरक्षा को लेकर कई सारे सवाल उठाये जा रहे हैं। लोगों ने पेट्रोल पंप पर एक्शन लेने की मांग तक कर डाली है। लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता