ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रोहू मछली का बियर पीते वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा संग्राम

बियर पीते रोहू मछली के वीडियो को देख जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स इसे फनी और मजेदार वीडियो बता रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसे पशु क्रूरता से जोड़कर देख रहे हैं और इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर संग्राम मचा हुआ है।

VIDEO VIRAL
वीडियो वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 Fish drinks Beer: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति रोहू मछली को बियर पिलाते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है। कोई इसे फनी और मजेदार वीडियो बता रहा है तो कोई इसे पशु क्रूरता बता कड़ी आलोचना कर रहा है। 


रोहू मछली को बियर पिलाते वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेट्स कर रहे हैं। वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि एक शख्स बड़ी रोहू मछली को पानी से बाहर निकालकर अपने एक हाथ में पकड़ रखा है। उसके दूसरे हाथ में बीयर की बोतल है। मछली के मुंह में घूंट-घूंट बियर डाल रहा है, जिसे मछली पी रही है। 


मछली भी बियर पीने के लिए बार-बार मुंह खोल रही है। जिसे देख वह शख्स हंस रहा है। वह बीयर की बोतल मछली की मुंह में सटाकर उसे पिला रहा है। शराब पिलाने वाले शख्स के साथ एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। यह देख दोनों हंस रहा है। इस अजीबोगरीब वीडियो को देखकर लोग भी दंग रह गये। 


बियर पीते मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को कब बनाया गया है इसका पता तो नहीं चल पा रहा है लेकिन वेशभूषा को देखकर ऐसा लगता है कि यह वीडियो दक्षिण भारत का हो सकता है। मछली के बियर पीते वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर संग्राम मच गया है। कोई इसे फनी वीडियो बता रहे हैं तो कोई पशु क्रूरता बता इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 





टैग्स