ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, अब तक 10 शव बरामद, 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

DESK: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। चमोली के रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 10 शव को बरामद किया गया है। वही टनल के सभी 16 लोगों को बाहर निकाला गया है। अन्य सुरंगो

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, अब तक 10 शव बरामद, 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। चमोली के रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 10 शव को बरामद किया गया है। वही टनल के सभी 16 लोगों को बाहर निकाला गया है। अन्य सुरंगो को खोलने में एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम जुटी हुई है। ग्लेशियर के टूटने से कई घर बह गए।  इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस आपदा को लेकर वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लगातार संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का हौसला ही इस आपदा को मात देगा। लोगों की परेशानी कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राहत कार्य जारी है। इसे लेकर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एनसीएमसी की बैठक भी हुई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया कराये और कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहत कार्य में हाथ बटाएं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह भी कहा कि चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दी जाए। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएं। गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में आज हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई।

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वहां की भयावह स्थिति को देखते हुए हमें भी अलर्ट रहने की जरूरत है.  

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस आपदा पर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।