ब्रेकिंग
Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान जारी, गोवा और उत्तराखंड में भी वोटिंग

DESK : उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दूसरा चरण जारी है। यूपी की 55 विधानसभा सीटों के साथ-साथ आज गोवा की सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावे उत्तराखंड में भी आज मत

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान जारी, गोवा और उत्तराखंड में भी वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दूसरा चरण जारी है। यूपी की 55 विधानसभा सीटों के साथ-साथ आज गोवा की सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावे उत्तराखंड में भी आज मतदान हो रहा है। गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। उत्तराखंड में सुबह 8 बजे से मतदान होना है।


उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए जिन 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है, वह 9 जिलों से आते हैं। यूपी में 7 चरण के अंदर चुनाव संपन्न होने हैं। दूसरे चरण में आज सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्बल, अमरोहा, बदायूं, बरेली, रामपुर और शाहजहांपुर जिले की 55 सीटों पर वोटिंग 7 बजे से शुरू हो गई। यूपी में आज जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी उनमें योगी सरकार के मंत्री रह चुके धर्म सिंह सैनी भी शामिल हैं। धर्म सिंह सैनी बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे। आजम खान के गढ़ माने जाने वाले रामपुर सीट से सपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की किस्मत का फैसला भी आज होगा।


उधर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत, रेखा आर्य के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की किस्मत का फैसला भी जनता करेगी। इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।


जो विधानसभा के लिए आज मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत, पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ के साथ-साथ बड़े चेहरों की बात करें तो बीजेपी के रवि नायक और पूर्व डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई के अलावे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर की किस्मत का फैसला आज गोवा कि जनता करेगी। गोवा विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की पार्टी पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।