ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

US President Salary: राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प को कितनी मिलेगी सैलरी? US प्रेसि ट को मिलती हैं ये खास सुविधाएं

US President Salary: अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल $400,000 (लगभग 3.36 करोड़ रुपये) की सैलरी मिलती है. यह वेतन 2001 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा तय किया गया था. संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं किया जाता.

Donald Trump
US President Salary
© Google
User1
2 मिनट

US President Salary: डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं. वर्ष 2016 के बाद दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बैठेंगे। अमेरिकी प्रेसिडेंट को बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ खास सुविधाएं भी दी जाती हैं. हम आपको बताते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी और क्या-क्या खास  सुविधाएं मिलती हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल $400,000 (लगभग 3.36 करोड़ रुपये) की सैलरी मिलती है. यह वेतन 2001 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा तय किया गया था. संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं किया जाता.

राष्ट्रपति को सैलरी के अलावा कई भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं. जैसे कि $50,000 (लगभग 42 लाख रुपये) का खर्चा भत्ता. $100,000 (लगभग 84 लाख रुपये) का टैक्स-फ्री यात्रा भत्ता. $19,000 (लगभग 16 लाख रुपये) का मनोरंजन भत्ता. इन सभी को मिलाकर अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल लगभग $569,000 (लगभग 4.78 करोड़ रुपये) की कुल रकम मिलती है. हालांकि, खर्चा भत्ते में से बची हुई राशि को सरकारी खजाने में जमा करना होता है.

अमेरिकी प्रेसिडेंट को व्हाइट हाउस में रहने की मुफ्त सुविधा मिलती है. इसके अलावा वे राष्ट्रपति की खास लिमोज़ीन 'द बीस्ट', हेलीकॉप्टर 'मरीन वन' और हवाई जहाज 'एयर फोर्स वन' जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल करते हैं. हर नए राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस की सजावट के लिए भी $100,000 (लगभग 84 लाख रुपये) दिए जाते हैं.

टैग्स