ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

विधायक महोदय ने पान-मसाला खाकर विधानसभा में ही थूक दिया...स्पीकर ने कहा-मैंने सब देख लिया..जानिये फिर क्या हुआ

विधानसभा में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। माननीय विधायक ने पान-मसाला खाकर विधानसभा में ही थूक दिया...जानिये फिर क्या हुआ।

UP Vidhan Sabha
विधायक ने पान-मसाला खाकर विधानसभा में ही थूक दिया
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज यानी मंगलवार को जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर सतीश महाना ने आते ही सभी सदस्यों को एक सूचना दी। उन्होंने कहा- 'आज सवेरे मुझे सूचना मिली की हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खा कर वहीं पर सेवाएं दे दी थी। तो मैं आया था और मैंने उसको साफ करावाया है। स्पीकर ने आगे कहा कि मैंने वीडियो में माननीय सदस्य को देख भी लिया है।'


स्पीकर ने आगे कहा- 'लेकिन मैं किसी इंडीविजुअल को अपमानित नहीं कर रहा हूं इसलिए किसी का नाम नहीं ले रहा हूं। स्पीकर ने कहा कि मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि अगर अपने किसी साथी को ऐसा करते देखें तो उसे वहीं रोक दें। उन्होंने कहा कि मेरी बात समझें, हम सबकी विधानसभा है। यह सिर्फ अध्यक्ष की विधानसभा नहीं है।'


स्पीकर ने कहा कि 'इसकी जिम्मेदारी सभी 403 सदस्यों की है। यह यूपी की 25 करोड़ जनता की विधानसभा है। इसको साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेवारी है। विधानसभा में स्पीकर द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कुछ सदस्यों ने कहा कि अमुक सदस्य का नाम लिया जाए जिस पर सतीश महाना ने कहा - नहीं किसी का नाम नहीं लूंगा। लेकिन जिसने किया है वह स्वयं अगर आकर कह देंगे कि उन्होंने किया है...वह अपने आप आकर कह दें कि मैंने किया है नहीं तो मैं बुलवा लूंगा।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता